Monday, October 12, 2026
Home Politics आप, अकाली और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: यामीनी गौमर

आप, अकाली और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: यामीनी गौमर

-कहा, प्रदेश की भलाई और भ्रष्टाचार पर चोट के लिए कांग्रेस को बनाए विजयी-
शाम चौरासी (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का शाम चौरासी के कांग्रेसी उम्मीदवार पवन आदिया के पक्ष में चुनाव प्रचार को पूरी गति प्रदान करते हुए कांग्रेसी नेत्री यामीनी गौमर ने साथियों सहित हल्के में चुनाव प्रचार दौरान लोगों को कांग्रेस की जनहितैषी और प्रगतिशील नीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर आम, अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए गौमर ने कहा कि यह सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और जनता को गुमराह व लोकलुभावनियां नीतियों से सत्ता पर काबिज होना ही इनका एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए आज प्रदेश में जो राजनीतिक संकट व आर्थिक तंगी का सामना जनता को करना पड़ रहा है वह अकाली-भाजपा की देन है तथा आने वाले समय में अगर आम आदमी पार्टी को जनता ने नहीं नकारा तो यह भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर देगी। इसलिए जरुरी है कि समय रहते इन्हें नकारा जाए और कांग्रेस के हक में वोट करके अपना व प्रदेश का भविष्य उजज्वल बनाने में अपना अहम योगदान डाला जाए। यह भी जरुरी है कि मतदाता पूरी तरह से जागरुक हो, क्योंकि अकाली-भाजपा और आप आए दिन नए-नए प्रलोभन देकर वोट हासिल करने की चाल चल रहे हैं, ऐसे में हमें पूरी तरह से जागरुक होकर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजा मन व दीमाग में रखना है व मशीन का बटन दबाते समय प्रदेश के मौजूदा हालातों को बदलने की सोच रखते हुए पंजे वाला बटन ही दबाना है। गौमर ने कहा कि हल्का शाम चौरासी से पार्टी ने पवन आदिया को टिकट देकर न केवल कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है बल्कि हल्के की जनता का उनके प्रति स्नेह और विश्वास और सुदृढ़ हुआ है। जिस पर खरा उतरते हुए श्री आदिया हल्के का सर्वपक्षीय विकास करवाएंगे।

Advertisements

यामीनी गौमर ने कहा कि हल्का शाम चौरासी में जहां लोग अकाली-भाजपा की वादा खिलाफी से तंग हैं वहीं आम आदमी पार्टी से भी उनका विश्वास उठ चुका है तथा वे पूरी तरह से पवन आदिया के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो रहे हैं। जनता ने उन्हें हल्के की कमान सौंपने का पूरी तरह से मन बना लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here