संतुलित जीवन शैली और नियमित व्यायाम है शूगर से बचाव के रामबाण उपाये: डा. अजय बग्गा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल होशियारपुर के तत्वाधान में श्रीमती राज बग्गा की पावन स्मृति में आज 14 नवंबर विश्व शूगर दिवस के मौके पर सर्विज़ क्लब (स्विमिंग पूल) के समक्ष ब्लड शूगर चैकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन ने विशेष तौर से पहुंचकर कैंप का शुभारंभ किया और सभी को सेहत के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भी जांच के लिए ब्लड सैंप दिया। इस मौके पर डा. अजय बग्गा ने बताया कि उनकी माता श्रीमती राज बग्गा 1981 में शूगर की पेचीदगियों के कारण 48 वर्ष की आयु में संसार को अलविदा कह गईं थी।

Advertisements

श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के तत्वाधान में श्रीमती राज बग्गा को समर्पित ब्लड शूगर जांच कैंप लगाया

अज्ञानता एवं आर्थिक तंगी के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा और परिवार उनका ईलाज नहीं करवा पाया। भारत में शूगर की बीमारी तेजी से अपने पांव पसार रही है तथा अगर ऐसा ही जारी रहा तो 2025 तक भारत शूगर की राजधानी बन जाएगा। डा. बग्गा ने बताया कि शूगर होने के मुख्य कारण मानसिक तनाव, खराब जीवन शैली एवं जैनेटिक में से कोई एक हो सकता है। इसकी निशानियों में भार कम होना, पेशाब का बार-बार आना, कमजोरी आना, प्यास ज्यादा लगना, भूख कम लगना तथा जख्म का शीघ्र न भरना। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए हर व्यक्ति को नियमित सैर, व्यायाम, योग व मैडीटेशन करना चाहिए। इसके साथ-साथ नियमित जांच को यकीनी बनाएं तथा डाक्टरों द्वारा बताई दवा एवं परामर्श का सख्ती से पालन करके इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा खोले गए जनऔषधि केन्द्रों में बहुत ही कम दाम पर दवाएं उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन ने कहा कि श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल और डा. बग्गा द्वारा जो प्रयास किया गया है वह सराहनीय है। हमें अपनी सेहत के प्रति और भी जागरुक होना चाहिए तथा सैर और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। शूगर विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ रही बीमारी है और भारत में भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल और डा. बग्गा जैसे जागरुक नागरिकों द्वारा लोगों को इसके प्रति जागरुक किए जाने से लोग सेहत के प्रति सजग होंगे और इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसलिए हमें सेहत संबंधी किसी भी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस दौरान 175 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए और 70 से अधिक लोगों का बी.पी. चैक किया गया।

डा. बग्गा ने बताया कि जिनके सैंपल लिए गए हैं उन्हें 15 व 16 नवंबर को सर्विसज क्लब के समीप ही रिपोर्ट दी जाएंगी। इस मौके पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, सुनील प्रिय, विजय अग्रवाल, परमजीत सिंह सचदेवा, प्रो. जे.एस. बडियाल, एडवोकेट बलजिंदर सिंह रियाड़, एडवोकेट अरविंद सूद, बाल किशन, इंजी. विजय बग्गा, संजीव तलवाड़, महिंदरपाल गुप्ता, राकेश भल्ला, अश्विनी चोपड़ा, रविंदर शर्मा, संदीप शर्मा, डा. सैलेश कुमार, वरुण शर्मा आशू, राजेश तनेजा, नरोत्तम शर्मा, राज कुमार सैनी, महेश कुमार मोनू, रविंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here