लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से रुहानी रंग में रंगा होशियारपुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए गए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से होशियारपुर रु हानी रंग में रंग गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. अमित सरीन, नगर निगम कमिश्नर बलवीर राज सिंह के अलावा अन्य सख्शियतें भी उपस्थित थे। जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश में लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं, जिसको प्रदेश वासियों की ओर से खूब सराहा जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस शो के माध्यम से गुरु साहिब के धार्मिक सहनशीलता व भाईचारक साझ कायम करने की शिक्षाओं के बारे में परिचित करवाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से पंजाब सरकार की ओर से गुरु साहिब के सर्व सांझीवालता का संदेश फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही गंभीरता से डिजाइन किया गया यह प्रोग्राम गुरु साहिब के पानी, हवा व धरती को बचाने के सिद्धांत को भी रु पमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की ओर से समाज की एकजुटता का दिखाया सिद्धांत सामाजिक बुराईयों के खिलाफ हमेशा मानवता का मार्ग दर्शन करता रहेगा।

23 नवंबर को भी सांय 6:15 से शुरु होंगे लाइट एंड साउंड शो

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भी सांय 6:15 बजे से 7 बजे तक व 7:45 बजे से 8:30 बजे तक दो शो होंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक जनता इस शो में शिरकत करें, शो में प्रवेश नि:शुल्क है। उधर आज सांय 6:15 बजे शुरु हुए लाइट एंड साउंड शो ने संगत को आध्यात्मिकता के रंग में रंग दिया।

रोशन ग्राउंड होशियारपुर में शुरु हुए शो के पहले दिन ही संगत भारी संख्या में पहुंच कर अत्याधुनिक तकनीक व लेजर शो के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन, विश्व शांति, सरबत के भले के संदेश को रु पमान होते हुए देखा। इसके बाद दूसरा शो 7:45 बजे शुरु हुआ जो कि 8:30 बजे तक चला। इस शो में भी बड़ी गिनती में संगत ने हाजरी भरी। इस शो के लिए स्थानीय लोगों व विशेषकर आस-पास के गांवों से आई संगत में बड़ा उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने परिवार सहित बड़ी गिनती में शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here