जतिंदर भोलू के सिर सजा विधानसभा हल्का होशियारपुर के प्रधान का ताज, गोल्डी उपाध्यक्ष बने

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधानसभा हल्का होशियारपुर यूथ कांग्रेस चुनाव में मतगणना उपरांत जतिंदर सिंह भोलू हल्के प्रधान व आकाश शर्मा गोल्डी उपाध्यक्ष बने। चनाव में भोलू को 188 व गोल्डी को 43 वोट मिले। इसके अलावा विधानसभा हल्का चब्बेवाल से पूर्व विधायक चौधरी राम रत्न के पौत्र चौधरी गुरप्रीत सिंह अध्यक्ष तथा दसूहा हल्के से रणजीत सिंह सोनी राजपूत अध्यक्ष बने। इस बार यूथ कांग्रेस चुनाव आपसी सहमति से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ तथा टकसाली कांग्रेसी परिवारों को पार्टी की सेवा करने का पुन: मौका मिला है।

Advertisements

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संगत सिंह गिलजियां, विधायक पवन आदिया, विधायक अरुण डोगरा मिक्की, जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, पूर्व यूथ अध्यक्ष रोहित जोशी, बलदेव सिंह फुगलाणा प्रदेश सचिव, अमन सरपंच, मेजर सिंह सरपंच, दविंदर जट्टपुरी, कुलविंदर रसूलपुरी सहित अन्य गणमान्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here