ओहरी तीसरी बार बने पी.एम.आर.ए. होशियारपुर के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पी.एम.आर.ए. होशियारपुर की जनरल बॉडी का चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष मानव कपूर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से गिरीश ओहरी को तीसरी बार एसोसिएशन की कमांड सौंपी गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मानव कपूर ने बताया कि चुनाव दौरान अजय मेहता को सचिव, अजीत सिंह सैनी व गुरनीत लांबा को उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह व मुनीश दुग्गल को संयुक्त सचिव व वरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

प्रदेश उपाध्यक्ष मानव कपूर की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि इन पदाधिकारियों के अलावा सर्वसम्मति से सीनियर सदस्य बलराम पराशर को यूनिट अबजरवर नियुक्त किया गया है ताकि एसोसिएशन की गतिविधियों को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य एम.आरों से जुड़ी समस्याओं के निदान के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए सरकार व कंपनियों से समनवय बनाकर नए नियमों को लागू करवाना है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान गिरीश ओहरी ने पुन: उन्हें जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की बेहतरी एवं मजबूती के लिए एकजुटता से प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एसोसिएशन के लिए सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा, सतपाल सिंह भुलाणा, संदीप चौधरी, अतुल शर्मा, कुलवंत सिंह, अमृतांशू, नारायण, यशपाल राकड़ा, यश कश्यप, नितिन जैन, हेमंत शर्मा, जसदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here