सुखबीर बादल का तीसरी बार प्रधान बनना अकाली दल की एकजुटता का साबूत: मठारू/भारज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री अमृतसर साहिब में शिरोमणी अकाली दल के 99वें स्थापना दिवस मौके डैलीगेट इजलास उपरांत स. सुखबीर सिंह बादल के सर्वसम्मति के साथ तीसरी बार शिरोमणी अकाली दल का प्रधान चुने जाने पर जहां समूह अकाली वर्करों में खुशी की लहर है वहीं सर्वसम्मति के साथ हुए इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि सिख की सिरमौर जत्थेबंदी शिरोमणी अकाली दल स. प्रकाश सिंह बादल की सरप्रस्ती में आज भी एकजुट है। इन विचारों का प्रगटावा शिरोमणी अकाली दल बी.सी विंग के पूर्व जि़ला प्रधान हरजीत सिंह मठारू और मैंबर कोर कमेटी यूथ अकाली दल स. रणधीर सिंह भारज ने सांझे तौर पर किया।

Advertisements

मठारू ने विशेष तौर पर याद दिलवाते कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल का चुनाव उनकी योग्यता और दूरदर्शी सोच और पिछली अकाली भाजपा सरकार दौरान पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए हुए कार्यों करके हुई है। स. भारज ने कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल ने हमेशा ही पंथ की चढ़ती कला के लिए दिन रात एक कर दिया। उन्होंने कहा कि उनको पूरी आशा है कि स. बादल की अगुवाई में शिरोमणी अकाली दल और भी मज़बूत होकर उभरेगा और आने वाले चुनावों में मज़बूत और स्थिर सरकार बनाने में सहायक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here