कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने शहीद सुखविंदर सिंह के परिवार के साथ संवेदना प्रगट की

होशियारपुर/तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया/प्रवीण सोहल। उद्योग और वाणिज्य मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने गांव फतेहपुर में पहुंच कर शहीद सैनिक सुखविन्दर सिंह के परिवार के साथ संवेदना प्रगट की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शरीक होने के लिए उनको मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विशेष तौर पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शहीद की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया गया है।

Advertisements

-कहा, शहीद के परिवार के साथ कंधे के साथ कंधा जोड़ कर खड़ी है पंजाब सरकार

कैबिनेट मंत्री ने शहीद की माता के साथ दुख सांझा करते कहा कि बेटे को देश के लिए कुर्बान करना बहुत बड़ी कुर्बानी है, जिसके लिए वह उनको नतमस्तक करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे यह कमी पूरी नहीं की जा सकती, परन्तु मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के ध्यान में लाकर जल्दी से जल्दी बनती सहायता मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव फतेहपुर फौजियों का गांव है और यहां शहादत स्मारक बनाने के लिए वह मुख्य मंत्री के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा शहीद का यादगारी गेट और सडक़ बनवाने के लिए भी बातचीत की जायेगी।

श्री अरोड़ा ने कहा कि शहीद सुखविन्दर सिंह की मौत के साथ देश और परिवार को कभी न पूरा होने वाली कमी हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़ी है। उन्होंने कहा कि देश की खातिर सुखविन्दर सिंह ने शहादत दी है, जिस के लिए देश हमेशा ऋणी रहेगा।

जिक्रयोग्य है कि जम्मू -कश्मीर के राजौरी सैक्टर में शहीद हुए सुखविन्दर सिंह का बीते दिन गांव फतेहपुर में पूरे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुखविन्दर सिंह 18 जैक राइफल यूनिट में तैनात था और सीमा रेखा पर ड्यूटी निभा रहा था। सुखविन्दर अपने पीछे विधवा माता रानी देवी और बड़ा भाई गुरपाल सिंह छोड़ गया है। 21 वर्षीय सुखविन्दर सिंह परिवार में सब से छोटा था और अभी तक कुवांरा था। इस मौके एस.डी.एम. मुकेरियां श्री अशोक कुमार के अलावा ओर शखशियतें भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here