कथा के तीसरे दिन साध्वी रुपेश्वरी ने किया श्री राम के क्रांतीकारी रूप का वर्णन

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित और श्री रामलीला मंदिर कमेटी एवं समस्त प्रभु भक्तों के सहयोग से पांच दिवसीय श्रीराम कथामृत का आयोजन 24 दिसंबर से 28 दिसंबर श्री हनुमान मंदिर, रामनगर, ठठल में किया गया है। जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है। श्री राम कथा के तृतीय दिवस में सर्व श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती जी ने बताया कि राम जी के क्रांतिकारी रूप पर विचार किया।

Advertisements

 

उन्होंने बताया कि किस प्रकार रामजी मुनियों की हड्डियों का ढेर देखकर प्रण करते हैं कि मैं पृथ्वी को राक्षसों से विहिन करूंगा जब जब भी महान विभूतियां इस धरा पर आती है तो वो प्रण लेती है कि समाज को सुंदर बनाने का ऐसा ही प्रण महाराज जी ने भी लिया समाज को बदलने का उसे सुधारने का उसके निर्माण का। महाराज जी ने भटके हुये युवाओं को सही मार्ग दिखाया कथा व्यास ने बताया जब भी संसार रूडीवादिताओं, अंधविश्वासों के अंधकार से ग्रस्त हुआ, तब तत्ववेत्ता, ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है।

आज पुन: गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में लाखों अनुयायी संकल्पबद्ध हैं समाज उत्थान के लिए। मैं आप सभी का आह्वान करती हूँ, देश-विदेश से आये हुए जिज्ञासुओं से भी अपील करती हूँ, नशे की इतनी बड़ी समस्या से हम सभी को मिलकर लडऩा होगा। हम सभी जानते हैं नशे से कितने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है,साथ ही प्रोड वर्ग का व्यक्तित्व प्रभावित हो रहा हैं। वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है। और आज यह समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए।

इसके लिए हमें अध्यात्म को साथ लेना होगा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं। युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम के एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। कथा में विशेष रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वरिंदर कंवर, विधायक बलवीर सिंह चौधरी उपस्थित थे।

आरती में विशेष रूप में श्रीराम लीला मंदिर कमेटी के सभी सदस्य, कंचन रायजादा महामंत्री महिला मोर्चा, ऊषा डोगरा महिला मंडल प्रधान, राम देइ डायमंड स्वीट शॉप नंदपुर, रजनी मनकोटिया, रंजना देवी प्रधान नंदपुर, चेयरमैन अरविंद कुमार डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, गौरव भारद्वाज एस.एच.ओ. अम्ब ओर भारी मात्रा में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here