विभिन्न जत्थेबंदियां सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को करेगी हड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विभिन्न मजदूर तथा मुलाजिम जत्थेबंदियों की सांझी बैठक चन्नण सिंह धूत भवन में आयोजित हुई। इस बैठक की अधअयक्षता सीटू के जिला प्रधान कमलजीत सिंह राजपुर भाईयां तथा किसान सभा के जिला प्रधान गुरू नेक सिंह भज्जल ने की। इस मौके पर पंजाब के महासचिव रघुनाथ सिंह ने कहा कि 8 जनवरी 2020 की हड़ताल में बड़ी संख्या में जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस दिन देश की 250 से अधिक किसान व खेत मजदूर जत्थेबंदियां की तरफ से हड़ताल में हिस्सा लिया जाएगा तथा भारत बंद की काल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सरकारों की लोकमारू नीतियों के विरूध की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की तैयारी कर रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तरफ से एन.पी.आर. के चोर दरवाजे द्वारा सी.ए.ए तथा एन.आर.सी को लागू करके भारत में नफरत फैलाने के विरूध जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here