राजिंदर सिंह बढ़हेड़ी पंजाब मंडी बोर्ड के डायरेक्टर नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गढ़शंकर(द स्टैलर न्यूज़)। आल इंडिया जाट महासभा के चंडीगढ़ के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त करने पर जाट समुदाय सहित सभी वर्गो में खुशी की लहर दौड़ गई। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, गढ़शंकर ब्लाक के अध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों, हरमन सिंह, प्रेम सिंह, मोहन सिंह थियाड़ा, हरविंदर सिंह संघा, कुलदीप सिंह ढिल्लों ने कहे।

Advertisements

उन्होंने रजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी को डायरेक्टर नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अभार प्रकट करते हुए कहा कि राजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी हमेशा जाट महासभा व अन्य समाजिक संगठनों में काम कर अपने समाज व अन्य वर्गो की सेवा के लिए जुटे रहते है। जिसे देखेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब मंडी बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त कर किसानों व मजदूरों की सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी को पंजाब की अलग-अलग जगहों पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here