विधायक गिलजियां ने आर्मी ग्राउंड पार्क प्रौजेक्ट के लिए भेंट किए 1 लाख

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। ग्रीन ऐड आर्गेनाइजेशन संस्था की ओर से आर्मी ग्राउंड पार्क प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां की टीम ने 1 लाख रूपए का और योगदान डाला है। पार्क में मुख्य सेवादार जतिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विधायक गिलजियां ने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस मिशिगन अमरीका के प्रधान मुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह हैप्पी, लखवीर सिंह लक्खी के सहयोग से 1 लाख रूपए की सहायता राशी संस्था सदस्यों को भेंट की।

Advertisements

इस मौके विधायक गिलजियां ने ग्रीन ऐड की समूह टीम के इस प्रयत्न की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संभाल के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने चाहिए। इस मौके जतिंदरपाल सिंह जे.पी, सुखनिंदर कलोटी, जतिंदर सिंह संघा, वरिंदर पंडित, विकास बहल, कमल सैनी ने विधायक गिलजियां को आर्मी ग्राउंड में पार्क तथा खेल मैदानों के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों संबंधी जानकारी भी दी।

इस दौरान जोगिन्दर सिंह गिलजियां, रविंदरपाल सिंह गोरा, नगर कौंसल प्रधान हरीकृष्ण सैनी, नंबरदार कुलवंत सिंह, तजिंदर सिंह ढिल्लों, वरिंदर पुंज, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, जगजीवन जग्गी, शिंदा बैंसा, जसविंदर सिंह जलालपुर, अनिल पिंका इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here