Sunday, October 25, 2026
Home International करीब 160 मस्जिदों को बंद करवाने के लिए फ्रांस सरकार ने उठाया...

करीब 160 मस्जिदों को बंद करवाने के लिए फ्रांस सरकार ने उठाया बड़ा कदम, आस्ट्रिया में भी दर्जनों मस्जिदें करवाई गई बंद

फ्रांस की सरकार ने देश में तेजी से बढ़ते कट्टरपंथ के चलते पहली बार एक बड़ा फैसला लेते हुए देश की करीब 160 मस्जिदों को बंद करने का फैसला लिया है। जिसे लागू करने के लिए सरकार “स्टेट ऑफ इमरजैंसी” का सहारा लेगी। सरकार का कहना है कि देश में बढ़ी रही कट्टरवादिता से आने वाले कुछ ही समय में देश के नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है तथा ऐसे लोग समाज को भडक़ाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे मंसूबे बनाने वालों की नीतियों को सरकार द्वारा कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisements

रिपोर्टस के अनुसार सरकार द्वारा यह बड़ा कदम देश में बढ़ रहे मुस्लिम कट्टरवाद को देखते हुए उठाया गया है। प्रशासन के पास किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई करने का प्रावधान प्राप्त होता है जिसके तहत फ्रांस प्रशासन मस्जिदों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है तथा जिसे अधिकारियों द्वारा 1-2 महीने तक पूरी तरह से अंजाम दे दिया जाएगा।बता दें कि 13 नवंबर को राजधानी पर हमले उपरांत सरकार द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक फ्रांस की 3 सबसे बड़ी मस्जिदों को बंद करवा दिया गया है। फ्रांस की सरकार ने पहली बार देश में किसी धार्मिक विषय पर कार्रवाई की है।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नार्ड कैजेन ने बताया कि देश में पहली बार ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है तथा पेरिस शहर के पूर्वी इलाके में पुलिस ने कट्टरपंधथी मस्जिद को बंद कर दिया और वहां के इमाम को रिवॉलवर सहित अन्य हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मस्जिदों से जिहादी साहित्य भी बरामद किया है।

श्री कैजेन ने बताया कि पेरिस के जेनविले औ ल्योन शहर में स्थापित 2 अन्य मस्जिदों पर बंद करने की कार्रवाई की तथा अब तक के आं$कडों मुताबिक पुलिस ने 2235 घरों एवं इमारतों पर छापामारी की है। जिसमें से 232कट्टरपथी इस्लामियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई बै, जिनसे 334 हथियार बरामद किए गए हैं।

आंकड़ों की मानें तो फ्रांस में करीब 2600 से ज्यादा मस्जिदें हैं जिसमें 70 प्रतिशत मस्जिदों का निर्माण पिछले 15 वर्षों में हुआ है।

आस्ट्रिया सरकार ने भी की बड़ी कार्रवाई

सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए आस्ट्रिया सरकार ने यूरोप में बढ़ रहे इस्लामिक कट्टरवाद को देखते हुए देश की दर्जनों मस्जिदों को बंद करवा दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने देश में 14 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को हिजाब पहनाने पर भी पूर्ण तौर पर रोक लगा दी है।

https://www.aljazeera.com/news/2015/12/france-100-mosques-close-151202142023319.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here