Thursday, October 8, 2026
Home Latest अम्बे वैली निवासियों ने अपनी सुरक्षा खुद पुख्ता करने हेतु उठाया कदम:...

अम्बे वैली निवासियों ने अपनी सुरक्षा खुद पुख्ता करने हेतु उठाया कदम: दर्पण गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर अम्बे वैली सोशल एडं रेजीडेंट वेल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने एक मुहिम चलाकर अपनी सुरक्षा अपने हाथ मुहिम की शुरुआत की है। सोसायटी के अध्यक्ष दर्पण गुप्ता एवं जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर सूद की अगुवाई में शुरु की गई मुहिम के तहत कालोनी में रहने वाले लोगों के वाहनों पर सिक्योरिटी के लिहाज से एक स्टिकर लगाया गया और यह नियम बनाया गया कि सोसायटी में दाखिल होने वाले प्रत्येक सदस्य एवं वहां आने वाले अन्य लोगों से कड़ी पूछताछ की जाएगी व इसके पश्चात ही उसे अंदर दाखिल होने की आज्ञा दी जाएगी। इसके अलावा उनकी रजिस्टर्ड में एंट्री भी होगी।

Advertisements

कहा, चरमराई कानून व्यवस्था के चलते वैली निवासियों ने एकजुट होकर उठाया सुरक्षा का कदम

सोसायटी एवं मंच की तरफ से एक विशेष कैंप लगाकर गाडिय़ों पर स्टिकर लगाने का कार्य शुरु किया गया। इस अवसर पर दर्पण गुप्ता ने कहा कि होशियारपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से लॉ एडं आर्डर का हाल है उससे लोगों को अपनी सुरक्षा खुद पुख्ता करने के कदम उठाने पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के बुरे हाल के चलते आज लोगों में डर का भावना है तथा वह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। श्री गुप्ता ने अम्बे वैली निवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें। क्योंकि, यह हम सभी की जान-माल की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है व इसमें हम सभी का भला है। इस अवसर पर हरप्रीत लक्की, धरमेंद्र, हरिओम मनोचा, सतीश जैन, संजीव भारद्वाज, सुशील गुप्ता, सुनील शर्मा, विजय सूद एवं अन्य कालोनी निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here