मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने अश्विनी गैंद को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी गैंद को कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि अश्विनी गैंद बहुत ही जुझारु एवं मेहनती कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी ने पुन: उनपर विश्वास जताकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि उनके मंडल ने पार्टी द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लिया तथा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। जिसके लिए हर कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है।

Advertisements

श्री गैंद ने कहा कि होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में पार्टी और मजबूत हुई है तथा केन्द्र की मोदी सरकार की जनहितैषि नीतियों के चलते आज लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनके मंडल का प्रत्येक सदस्य जनता को सी.ए.ए. के प्रति जागरुक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएगा ताकि लोग इस एक्ट से जुड़ी भ्रांतियों को जान सकें व जागरुक हो सकें। इस मौके पर मंगल दास, वीरप्रताप राणा, कमलजीत बांसल, हरदेव सिंह, हरजीत धामी खुनखुन, मोनू भीखोवाल, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजेश शर्मा, नीरज कुमार, अतिंदर कुमार तथा अनूप कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here