पार्षद सरवन सिंह बी.सी. आयोग पंजाब के चेयरमैन नियुक्त, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से होशियापुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व वार्ड नंबर 26 से पार्षद सरवन सिंह को पंजाब बी.सी. आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों में सरवन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें इस पद पर आसीन किए जाने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

Advertisements

सरवन सिंह ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के अलावा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सरवन सिंह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं तथा पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई पदों पर सेवाएं निभाई हैं। इतना ही नहीं नगर परिषद के प्रधान पद की जिम्मेदारी भी सरवन सिंह निभा चुके हैं।

एडवोकेट राकेश मरवाहा को नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का चेयरमैन बनाए जाने के बाद अब सरवन सिंह को प्रदेश चेयरमैन लगाया जाना कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाने लगा है। क्योंकि, इससे पहले कभी भी किसी नेता ने कांग्रेस से जुड़े पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ऊंचे पदों पर आसीन करने का इतना प्रयास नहीं किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here