देशहित में महिलाएं कर रही हैं नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन: पार्षद तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की महिलाएं आज देश हित में अपना योगदान देते हुए नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी हैं। महिलाएं राष्ट्रवाद निभाते हुए घर-घर जाकर विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों के खिलाफ लोगों को नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी देते हुए एकजुट करने में लगी हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने शहर के अलग अलग मोहल्लों में लोगों को नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी देने के अवसर पर कहे।

Advertisements

नीति तलवाड़ ने घर-घर जाकर महिलाओं को दी नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी

पार्षद तलवाड़ ने कहा कि भारतीय मुसलमान गर्व से कहते हैं कि हम हिन्दोस्तानी हैं। समस्या केवल उन लोगों को है, जो घुसपैठ का तरीका अपना कर भारत में दाखिल हुए हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने 370 जैसा काला कानून समाप्त करने के साथ -साथ नागरिकता संशोधन बिल ला कर अखंड भारत की नींव रखी है। उन्होने कहा कि हिन्दोस्तानी महिलाएं रानी झांसी की वंशज हैं, इस लिए राष्ट्र हित में हर बलिदान देने को तैयार हैं।

इस मौके पर पार्षद तलवाड़ ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सरकार द्वारा जारी फोन नंबर पर सैंकड़ों महिलाओं को समर्थन भी दिलवाया। इस मौके पर रजनी तलवाड़, ऊषा देवी, प्रिया सैनी, मुस्कान अंर्तयामी, अंजू शर्मा, जगजीत कौर, भोली, हरविंदर कौर, सतिंदर कौर, परमजीत कौर, सरबजीत कौर, पलविंदर कौर, कुलवंत कौर, कुलविंदर कौर, किरण सैनी, कुलदीप कौर व अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here