Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सडक़ सुरक्षा सप्ताह तहत प्रदूषण चैक सैंटरों में लगाया गया चैकिंग कैंप

सडक़ सुरक्षा सप्ताह तहत प्रदूषण चैक सैंटरों में लगाया गया चैकिंग कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 31वां सडक़ सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाते हुए सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी होशियारपुर ने 15 जनवरी दिन बुधवार को गगन प्रदूषण चैक सैंटर चंडीगढ़ रोड सामने जिला जेल होशियारपुर व अमन प्रदूषण चैक सैंटर बाईपास रोड होशियारपुर में फ्री प्रदूषण चैकिंग कैंप लगाया गया। जिस दौरान आम लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया तथा फ्री सार्टिफिकेट भी जारी किए गए।

Advertisements

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आम जनता को प्रदूषण संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी के अधिकारी सैक्शन अधिकारी दर्शन सिंह भाटिया, कर्लक शम्भू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here