Monday, October 12, 2026
Home Himachal 26 जनवरी को होगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा

26 जनवरी को होगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। अब 26 जनवरी को ग्रामसभाओं की बैठक में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर विशेष चर्चा होगी।इसकी अनुपालना के लिए उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisements

इस बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लैंगिक समानता तथा लड़कियों को सशक्त करने के बारे में चर्चा की जाएगी। योजना के अंतर्गत बाल लिंगानुपात की दर समान करने तथा सामाजिक व सांस्कृतिक रूढिय़ों को दरकिनार कर बालिकाओं के महत्व को अंकित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जानकारी दी है कि हि.प्र. पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 5(1) तथा हि.प्र. पंचायती राज (सामान्य) नियम-1997 के नियम 9(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी, 2020 रविवार, को जिला हमीरपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here