शहर की विभिन्न संस्थाओं ने सीएए व एनआरसी के पक्ष में किया प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सीएए के समर्थन में शहर के प्रमुख व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा आवाज़ बुलंद की गई। जिला व्यापार मंडल, होलसेल यूनियन होशियारपुर, राष्ट्रीय सिख संगत, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, श्री बाला जी क्रांति सेना, राजपूत सभा, करनी सेना, ब्राह्मण सभा, सफ़ल गुरु भारत परम्परा, नई सोच, कम्प्यूटर एसोसिएशन, मनियारी व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने सीएए के समर्थन में प्रदर्शन किया।

Advertisements

उक्त संस्थाओं द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मोदी सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का स्वागत करते है। इस कानून का विरोध करने वाले लोग विपक्षी पार्टियों के मोहरे बन कर देश को नुकसान पहुँचा रहे है। देश विरोधी गतिविधियों को होशियारपुर वासी किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। सीएए का विरोध करने वाले अपना विरोध रखने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन विरोध के नाम पर जबरन दुकानें बंद करवाने, रेफर्डम 2020 को बढ़ावा देना गौरकानूनी है।

इसलिए आज सारा होशियारपुर देशहित में एकजुट है और डटकर सीएए के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ा है। सीएए का विरोध करने वाले लोगों को पहले कानून पढऩा चाहिए ताकि उन्हें इस बारे में सारी जानकारी हो। बिना सोचे समझे इस बिल का विरोध सन्देहास्पद है। संस्थाओ के नेताओं ने कहा कि यह बिल धार्मिक आधार पर शोषित हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, व पारसी समुदाय को नागरिकता देने का कानून है। लेकिन देश की जनता में किसी विशेष समुदाय की नागरिकता छीनने का झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है। जोकि देश की एकता अखण्डता के लिए खतरनाक है।

इस मौके पर मेयर शिव सूद, कृपाल सिंह आहलुवालिया, सुरिंदर पोनी, चिंटू हंस, जसबीर शीरा, हरविंदर सिंह, सतीश बावा, सतनाम सिंह, दर्पण गुप्ता, राजिंदर त्रेहन, अमनदीप सग्गी, अशोक जैन, पंकज गर्ग, सचिन जैन, विजय पठानिया, विनोद परमार, निपुण शर्मा, अनिल जैन, रंजीत सिंह राणा, जिन्दू सैनी, कुलविंदर बब्बू, राजा सैनी, अमित आंगरा, राकेश सैनी मिंटा, राजकुमार, अमरजीत सिंह लाडी, संतोख सिंह, पाल सिंह, अजमेर सिंह, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, डा. राजीव कोहली, मीनू सेठी, बिंदु सूद, मंजू सैनी, आदर्श कपिला, जसवंत कौर, पूजा नरूला, विपुल वालिया, शिव कुमार काकू, दीक्षांत चौधरी, विवेक कोहली, आर.के कोहली, राजिंदर मोदगिल, सुभाष शर्मा, हरमेश लाल, निक्की प्रधान, लम्बड़, मनजीत बिल्लू, शशि वढेरा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here