Monday, November 16, 2026
Home Education माई भगवती स्कूल में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

माई भगवती स्कूल में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

हरियाना/जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। कस्बा हरियाना में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में माई भगवती गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जनोड़ी-ढोलवाहा रोड में विशेष समारोह करवाया गया। समारोह स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के दिशा निर्देशों अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा कालिया की अध्यक्षता में करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना उपरांत किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों को बसंत ऋतु की महत्ता बताई। इस अवसर पर अंजना मिश्रा, विनीता शर्मा, रितु शर्मा, अर्चना कुमारी, मोनिका शर्मा, जसवीर कौर, रंजना कुमारी, निर्मल सैनी, रितु परमार, तिलक राज शर्मा समूह स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here