संजीव मिन्हास बने जिला भाजपा प्रधान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की विशेष बैठक टांडा में आयोजित। मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान दूसरी बार जिला प्रधान बने संजीव मिन्हास मुख्य तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान संजीव मिन्हास का भव्य स्वागत करते हुए पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान के साथ पूरी मेहनत तथा लगन के साथ पार्टी के लिए कार्य करने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा ने कहा कि पार्टी हाईकमांड द्वारा संजीव मिन्हास के प्रथम कार्यकाल में उनके कार्यों के देखते हुए उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा कमान सौंपी गई है।

इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान संजीव मिन्हास को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके राजीव खन्ना, चंद्रमोहन लाडी, बिमल अरोड़ा, जागीर सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक कुमार, जोरावर, स्वर्ण सिंह, अमन सैनी, अजमेर सिंह, जरनैल सिंह, संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरनाम सिंह, चरणजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here