Sunday, October 25, 2026
Home Latest शहर में बढ़ रही चोरियों पर पार्षद सेठी ने जाहिर की चिंता

शहर में बढ़ रही चोरियों पर पार्षद सेठी ने जाहिर की चिंता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में बढ़ रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा पार्षद मीनू सेठी ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों और सरकार से अपील की कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

Advertisements

सिहरा सेनेटरी फतेहगढ़ चौक में हुई चोरी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पार्षद सेठी ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि एक दुकानदार व व्यापारी पूरा दिन मेहनत करके अपने कारोबार को सैटल करता है और पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के चलते चोर उसकी मेहनत को लेकर चंपत हो जाते हैं।

इसलिए पुलिस को अपने सुरक्षा चक्र को और मजबूत बनाने के साथ-साथ शहर में गश्त बढ़ानी चाहिए। इस दौरान मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. जगदीश राज अत्री से बात करते हुए पार्षद सेठी ने चोरों को जल्द से जल्द पकडऩे की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here