Wednesday, October 28, 2026
Home Latest अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत राणा व अरूणदीप वडौदरा के लिए रवाना

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत राणा व अरूणदीप वडौदरा के लिए रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तीसरी नैशनल मास्टर गेम्स 2020 हॉकी का आयोजन जोकि गुजरात के वडौदरा में 5 से 9 फरवरी तक किया जा रहा है। उसमें भाग लेने वाली हिमाचल की टीम में होशियारपुर के 2 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

Advertisements

इस मास्टर गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा व उनके साथी अरूणदीप आज 4 फरवरी को वडौदरा के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि रणजीत सिंह राणा हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी चला रहे हैं यहां वह रोजाना बच्चों को हॉकी की कोचिंग प्रदान कर रहे हैं और पिछले वर्ष मलेशिया में आयोजित हुए ओलंपियड में गोल्ड मैडल जीतकर भारत लौटे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here