हरि प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कालेज में मनाया गया महिला दिवस

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरि प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कालेज टांडा में एक प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कालेज  के चेयरमैन रोहित टंडन के नेतृत्व में यह विशेष दिवस मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन टंडन ने   स्टाफ और स्टूडेंट्स  को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हमें महिलाओं का सम्मान, सम्मान और सम्मान करना चाहिए और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर कॉलेज के कमेटी सदस्य डा. नवीन सिंगला ने अपने विचार प्रस्तुत कर छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया  कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले अमेरिका में 1909 में मनाया गया था। तब करीब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग के अधिकार, काम के घंटे कम करने व बेहतर वेतन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। इस बार की थीम है – जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो यानी मजबूत भविष्य के लिए लैंगिक समानता जरूरी है।

यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी आते हैं। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारा यह कत्तर्व्य है हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी.आई.एम.टी.  कालेज  के प्राचार्य डा . नवनीत सिंह ने सभी छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की समस्त शिक्षिका भानु प्रिया, हरजीत कौर, दिशांत कुमार, पारुल प्यासा, अकिंता कुमारी, गुरजीत कौर, अमन कुमार एवं महाविद्यालय के संरक्षक भारत रतन टंडन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here