
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस नोट जारी करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जो वक्फ बोर्ड बिल पास किया गया है विपक्षी दल उसका विरोध क्यों कर रहे हैं जबकि यह बिल तो पिछली सरकारों द्वारा ही पास कर दिया जाना चाहिए था। उन्होने कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की निगरानी में वक्फ बोर्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है जो कि पट्टे पर चढ़ा कर लोगों के साथ लूटमार की गई है। वक्फ बोर्ड द्वारा ना तो किसी पुरानी मस्जिद और न ही किसी इमारत की मुरम्मत करवाई गई, पट्टों में थोड़े पैसे चढ़ाये जाते थे परन्तु सदस्यों द्वारा ज्यादा पैसे लिए जाते थे। इन सभी की फाइलों को दौबारा खोल कर उन पर कड़ी कारवाई करनी चाहिए।

उन्होने कहा कि गरीब मुसलमानों को आज तक वक्फ बोर्ड से कोई जमीन नहीं मिली तथा वे धक्के खा कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे। उन्होने कहा कि जो गरीब मुसलमान दिन-ब-दिन गरीब होता जा रहा है, मोदी सरकार के इस फैसले से अपने जीवन को अच्छे ढंग से जी सकेगा। जावेद खान ने कहा कि वह बिल पास होने की खुशी में मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होने कहा कि अब सरकार की निगरानी में वक्फ बोर्ड का सारा काम होगा जिससे उसमें कोई हेरा फेरी नहीं हो सकेगी। वक्फ बोर्ड के पैसों का सही ढंग से इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होने विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि चन्द वोटों की खातिर देश के मुसलमानों को गुमराह करने से बाज आयें।












