Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur हाल-ए-होशियारपुर: घर-दुकान तो सुरक्षित रहे नहीं, अब कुत्तों पर चोरों की पैनी...

हाल-ए-होशियारपुर: घर-दुकान तो सुरक्षित रहे नहीं, अब कुत्तों पर चोरों की पैनी नजर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अगर आपने घर में कुत्ता रखा है तो हो जाएं सावधान! कहीं उसे कोई चोरी करके न ले जाए। क्योंकि अब शहर में लोगों के साथ-साथ जानवरों की चोरी होना भी शुरू हो गया है।

Advertisements

होशियारपुर शहर में पिछले करीब डेढ़ माह से जहां चोरों के आतंक से शहर निवासी पूरी तरह से दहशत के माहौल में दिन गुजारने को विवश हो रहे हैं। वहीं, चोरों ने इंसान तो इंसान अब तो जानवरों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं छोड़ा। ताजा घटना में पता चला है कि घर के बाहर घूम रहे पालतू कुत्ते को कोई उठाकर ले गया। परिवार पूरा दिन कुत्ते को खोजते रहा लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

कुत्ते से लगाव के कारण पूरा परिवार उसे लेकर काफी चिंतिंत था। जानकारी देते हुए खानपुरी गेट के समीप स्थित एकता नगर मोहल्ला निवासी विनीता अग्रवाल ने बताया कि उनके कुत्ते का नाम टफी है तथा वह आज 5 फरवरी को सुबह करीब 8-8:30 के बीच घर के बाहर घूम रहा था कि कोई उसे उठाकर ले गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उनके कुत्ते संबंधी कोई सूचना मिलती है तो वह उन्हें 84377-17217 नंबर पर संपर्क करके जानकारी दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here