नागरिकता देने का कानून है सी.ए.ए., किसी की नागरिकता छीनने का नहीं: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हरदोखानपुर मंडल की तरफ से मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में सी.ए.ए. के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एक कैंप अड्डा भीखोवाल हरियाना रोड में लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मास्टर कृष्ण अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने टोल फ्री नं 88662-88662 पर मिस काल देकर सी.ए.ए. के प्रति अपना समर्थन दिया।

Advertisements

इस दौरान अश्विनी गैंद ने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों द्वारा सी.ए.ए. का स्वागत किया जा रहा है और इसे देशहित में लिए गए ठोस फैसले के रुप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा और भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रमुख इस्लामी देश पाकिस्तान, बंगला देश एवं अफगानीस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दु, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी जो धार्मिक पताडऩा और अत्याचारों का शिकार होकर भारत आने वाले लोगों को नागरिकता प्रदान करने संबंधी कानून है। जिसका भारतीय नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह कानून पहले भी था और इस कानून को समुदायों की समस्या एवं पीड़ा को देखते हुए संशोधन करके लागू किया गया है ताकि उक्त देशों में रहते इन समुदायों के लोगों जोकि हमारे भाई-बहन ही हैं को नागरिकता दी जा सके। अश्विनी गैंद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित नया अधिनियम किसी भी मुस्लमान अन्थवा कोई आदमी जो भारत में पिछले लंबे समय से रह रहा है उसकी नागरिकता को खत्म नहीं करता। परंतु, साजिशन कुछ राजनीतिक पार्टियां झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिलवाकर प्राईवेट व सरकारी संपत्ति का नुकसान करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर सी.ए.ए. के प्रति जनता को जागरुक करते हुए कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार ने अब तक जो भी फैसले लिए वे देशहित में लिए हैं तथा इनका सभी भारत वासियों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन, देश के भीतर जबरन घुस आने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए देश की सरकार जो कदम उठा रही है उसमें सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि राजनीतिक स्वार्थ सिद्धी के कारण आज देश के भीतर कुछ लोग जिन्हें देश की जनता नकार चुकी है लोगों को भडक़ाकर देश की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर, जनता जोकि अब धीरे-धीरे जागरुक हो रही है इनके बहकावे में न आकर देशहित में सी.ए.ए. के समर्थन में आ चुकी है। जोकि इनकी हज़म नहीं हो रहा। इसलिए देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सभी का एकजुट रहना एवं और मजबूत होना होगा ताकि देशहित में लिए जा रहे फैसले पूर्ण रुप से लागू हो सकें। इस अवसर पर हरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सरपंच जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राजिंदर सिंह, मंडल सचिव राजेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज गैंद, वीरप्रताप राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here