दल के स्वयं सेवक अपने जीवन का कीमती समय देकर सनातन धर्म की कर रहे सेवा: आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल की एक विशेष चुनावी बैठक दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल आनंद और प्रदेश महामंत्री भारत भूषण वर्मा के नेतृत्व में संस्था के कार्यालय में हुई। जिसमें होशियारपुर मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव करवाया गया। चुनाव में मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह लकी एवं विजय ठाकुर, महामंत्री सत्येंद्र शर्मा, उपसचिव मनोज करीर, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, नायक राजकुमार सहोता, अश्वनी वर्मा व पवन कुमार बाबा, प्रचार मंत्री राजेश वर्मा व सोनू जोशी, लंगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लंगर इंचार्ज रवि गोयल व जितेंद्र कुमार सैनी टोना तथा धर्म प्रचार मंत्री नंदन शोरी को सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिय चुना गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल आनंद और भारत भूषण वर्मा ने बताया कि दल की स्थापना केवल सनातन धर्म की रक्षा, सेवा और प्रचार के लिय की गई थी।

Advertisements

दल की तरफ से हरिद्वार और प्रयागराज के कुंभ मेलों में बड़े कैंप लगाए जाते है जिसमे महावीर दल के निष्काम स्वयं सेवक हज़ारों की संख्या में पहुंच कर वहाँ की पुलिस के सहयोग से घाटो पर सेवा करते है। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा शुरू करवाई गई इस प्रथा को आज भी भारतीय महावीर दल के प्रत्येक स्वयं सेवक अपने जीवन का कीमती समय देकर तन मन धन से आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म के लिय काम करने की बहुत जरूरत है। महावीर दल की ओर से धर्म प्रचार की गतिविधियां जल्द ही तेज कर दी जाएंगी।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त मास्टर कपिल शर्मा और पीतांबर शर्मा, गढ़दीवाला से पुष्प भार्गव, अश्विनी शर्मा छोटा, जगमोहन नरूला, दीपक शर्मा, गोलू ऐरी, राहुल आनंद, हेनन्त वर्मा, नीतिश वर्मा, विवेक गोयल, शामा सैनी व राहुल कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here