Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने गुजरात गैस लिमिटेड को गैस पाइप लाइन बिछाने संबंधी...

डिप्टी कमिश्नर ने गुजरात गैस लिमिटेड को गैस पाइप लाइन बिछाने संबंधी दी जरुरी हिदायतें

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने गुजरात गैस लिमिटेड अहमदाबाद के अधिकारियों को नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की स्कीम नंबर 2(राजीव गांधी एवेन्यू) में गैस पाइप लाइन डालने संबंधी जरुरी हिदायते जारी की है। चेयरमैन नगर निगम हरमीत सिंह औलख की मौजूदगी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारी को हिदायत की कि गैस कंपनी की ओर से ट्रस्ट की स्कीम में जिस स्थान पर गैस पाइप लाइन बिछाई जानी है, उस स्थान की कंपैक्टिंग गैस कंपनी की ओर से की जाए।
  डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इस पाइप लाइन से प्रभावित होने वाले विभागों की मुश्किलों को निश्चित समय में मुकम्मल किया जाए व यदि गुजरात गैस लिमिटेड की ओर से ट्रस्ट की स्कीम में ज्यादा क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाई जाती है तो उस संबंधी बनती फीस जमा करवाई जाए। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर कुमारी, सहायक ट्रस्ट इंजीनियर मंदीप, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, गुजरात गैस लिमिटेड जी.ए. हैड(होशियारपुर व गुरदासपुर) महिंदर दूबे, कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, कार्यकारी इंजीनियर पावर कार्पोरेशन, कार्यकारी इंजीनियर बी.एस.एन.एल, मैनेजर आईडिया कंपनी, मैनेजर एयरटेल कंपनी, मैनेजर रिलायंस कंपनी भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here