Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम, गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने के...

मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम, गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य व राजौरी फलयाना में गुरु मूर्ति स्थापना दिवस का वार्षिक कार्यक्रम फलयाना गुरुद्वारा में आयोजित किया गया जिसमें स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज पठानकोट बालों ने गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया हजारों की संख्या में पहुंची संगत को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। महाराज जी राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत दिल्ली और दिल्ली से राजौरी कार्यक्रम में पहुंच संगत को अमृतवाणी से निहाल किया।

Advertisements

स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने संगत को निहाल करते हुए कहा कि समाज मे फैल रही गलत कुरीतियों को दूर करना है। परमात्मा से जुड़ें। मनको अंदर से साफ करें। अपने बच्चों को शिक्षा का उच्च ज्ञान दिलाएं। स्वामी जी ने कहा कि मानव जीवन को तमाम धार्मिक ग्रंथों में सबसे उत्तम कहा गया है। यह जीवन मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला हुआ है और परमात्मा से मिलने का जरिया सतगुरु होता है।

उन्होंने कहा कि युग-युगों से संत महात्माओं को पूर्ण सतगुरु से ज्ञान प्राप्त करके ही अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा किया है। इंसान अपनी अज्ञानता के कारण भोग विलास अथवा संसार की माया में इस कदर से लिखते है कि वह आध्यात्मिकता का रास्ता नहीं अपनाना चाहता। उन्होंने कहा कि इंसान अपना सारा समय माया में रहकर व्यतीत कर देता है, लेकिन गुरु के ज्ञान को नहीं समझ पाता। उन्होंने गुरू के जरिए प्रभू को जानने के लिए संगत को प्रेरित किया। अंत में उन्होंने संगत को सतगुरू रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश के अलग अलग जिलों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से आई हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने माथा टेक आशिर्वाद प्राप्त किया। और संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री गुरु रविदास वेलफेयर युवा संगठन रिटायर्ड कैप्टन अशोक कुमार, रिटायर्ड जेडईओ सूरज प्रकाश, रिटायर्ड जेडईओ मुलख राज, राजू सेनाही, प्रदीप , नीरज कुमार , सुनील हीर, अनिल हदाल, संजीब मांटू हज़ारों की संगत के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम , सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here