प्रदेश में दो दिन बाद फहराएगा कांग्रेस का झंडा:रमनदीप सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं, क्योकि दो दिन बाद मतगणना होते ही प्रदेश में कांग्रेस का झंडा पूरी बुलंदी के साथ फहरा जाएगा। उक्त बात पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया के उपचेयरमैन रमनदीप सिंह ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र में होते हुए जहां हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई, जिन पर आज देश तरक्की की नई ऊंचाईयां छू रहा है तो वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में रही कांग्रेस सरकारों ने भी प्रदेश की उन्नति को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जो अत्याचार और धक्केशाही का राज पंजाब की जनता ने सहा है वह समाप्त हो चुका है तथा पंजाब के नए सुनहरी भविष्य का आगाज हो चुका है। जिसका प्रमाण 11 मार्च को सभी को मिल जाएगा कि जनता ने किस शक्ति के साथ कांग्रेस को प्रदेश की कमान सौंपी है और कांग्रेस का यह वादा है कि वह प्रदेश की जनता से किए हुए हर वादे को पूरा करके एक खुशहाल पंजाब की संरचना करेगी और एक बार फिर से पंजाब देश का नंबर एक प्रदेश बनेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here