
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हलका दसूहा के यूथ प्रधान सन्नी राजपूत को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। जिला प्रधान एडवोकेट दमनदीप बिल्ला नरवाल के अनुसार पार्टी ने यह कार्रवाई सन्नी राजपूत के पार्टी बैठकों व कार्यक्रमों में अनुपस्थिति रहने के कारण की है। दमनदीप ने बताया कि सन्नी को करीब तीन माह पहले हल्का प्रधान लगाया गया था। 20 फरवरी 2020 को सन्नी राजपूत ने बेट एरिये के प्रधान नियुक्त किए थे। जिसके बाद उसने हाईकमांड से माफी भी मांगी थी पर आज 24 फरवरी को एक समाचार पत्र में में नियुक्तियां की खबर लगा दी।

जिसका नोटिस लेते जिला प्रधान ने पंजाब प्रधान बरिंदर ढिल्लों के दिशा निर्देशानुसार पर सन्नी राजपूत को 48 घंटे के अंदर यूथ कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ पेश होने के लिए कहा पर सन्नी राजपूत ने साफ मना कर दिया जिस पर उसको फौरी तौर पर प्रधान पद से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। उन्होंने कहा कि लाली घुम्मण को कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। जब तक सन्नी राजपूत के मसले का हल नहीं होता।
दमन नरवाल ने कहा कि यूथ कांग्रेस होशियारपुर के इंचार्ज के.पी.एस. पाहड़ा मैंबरशिप पंजाब के भी इंचार्ज है जिससे मंजूरी जरुरी थी। राजपूत ने संस्था के प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। जिससे उनको बर्खास्त कर दिया गया है।












