2 मार्च को बरनाला में होगा माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। ब्रह्मज्ञान के बिना इन्सानी जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। इसी संदेश को जऩ जऩ तक पहुंचने के उद्देश्य के लिए चलाई गयी मानव कल्याण यात्राओं की लड़ी के तहत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन 2 मार्च 2020 दिन सोमवार को बरनाला में होने जा रहा है। इस दिन विशाल निंरकारी संत समागम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाना मंडी बरनाला में होने जा रहा है। इस सबंध में जानकारी देते हुए बठिंडा के जोनल इंचार्ज महात्मा एस.पी. दुग्गल और स्थानीय संजोयक जीवन गोयल ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का बरनाला की पावन धरती पर पहली बार आगमन होने जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने समूह संगतों और शहर निवासियों को इस समागम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान व आसपासके क्षेत्रों में से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर बरनाला साध संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश प्यार, विनम्रता, सहनशीलता, एकता, सभी को एक दृष्टि से देखना, मर्यादा में रहना, वचनों को कर्म में ढालना है। उन्होंने कहा कि सारे दैवी गुण मानव के जीवन में तभी आ सकते है जब इंसान इस प्रभु परमात्मा को जान लेता है जो कि इंसान के जीवन का असली उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here