महिला दिवस पर श्रीराम भवन में मुफ्त ब्लड शूगर व कोलेस्ट्रॉल जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से भवन में स्थापित किए गए भगत मुंशी राम सैंपल कोलैक्शन सैंटर में महिलाओं के लिए मुफ्त ब्लड शूगर एवं कोलेस्ट्रॉल जांच कैंप का आयोजन प्रधान हरीश सैनी और चेयरमैन जगदीश पटियाल की देखरेख में करवाया गया। कैंप का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी व अम्पायर सरोज बाला ने किया।

Advertisements

इस अवसर पर पार्षद नीति तलवाड़, संजीव तलवाड़, अश्विनी चोपड़ा, रविंदर शर्मा, वरिंदर चोपड़ा, शांति स्वरुप शर्मा, रमन वर्मा, ब्रजेश आदि विशेष तौर से उपस्थित हुए।

इस मौके पर महिला दिवस पर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डा. अजय बग्गा ने कहा कि आज के कैंप का आयोजन महिलाओं के प्रति आदर एवं सम्मान स्वरुप किया गया है। महिलाएं अपने परिवार के स्वस्थ्य के प्रति चिंतित रहती हैं। मगर, अपने स्वस्थ्य के प्रति सजग नहीं रहतीं।

उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को सैर, योग, ध्यान अवश्य करना चाहिए। शूगर, ब्लड शूगर होने पर इसकी नियमित रुप से जांच अवश्य करवानी चाहिए। इस दौरान कैंप में 75 से अधिक महिलाओं व वहां आए हुए व्यक्तियों ने रक्त की जांच करवाई। यह जांच भारत की सुप्रसिद्ध लैबोरेटरी के मध्यम से श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा करवाई गई। कैंप के समापन पर प्रधान हरीश सैनी ने कैंप में पहुंचे गणमान्यों और मरीजों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here