महिलाएं अपने हकों के प्रति जागरूक होकर हों शक्तिशाली: तरनजीत सेठी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला कांग्रेस ने जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें जिले की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तायों ने भाग लिया। इस मौके पर आए हुए मेहमानों ने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधान सेठी ने कहा कि महिलाओं को अपने हको के प्रति जागरूक होकर शक्तिशाली होना चाहिए।

Advertisements

सही मायनों में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब देश में दहेज प्रताडऩा, भ्रूण हत्या, बलात्कार आजि जैसी बुराईयां खत्म होगी तब ही समाज के हर महत्वपूर्ण फैसलों में उनके नजरिये को महत्वपूर्ण समझा जाएगा। इस अवसर पर प्रीत कलसी, सरोज कैलाश, संतोष, सीमा ऐरी, सविंदर कौर, रमन कांता, रूपिंदर कौर, ललिता, सलोनी, हरप्रीत आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here