अम्बे वैली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, रंगों में रंगी वैली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अम्बे वैली रेजीडेंट सोशल एडं वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रधान दर्पण गुप्ता की अगुवाई में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसायटी निवसियों ने उत्साह के साथ ए दूसरे को रंग लगाया और गुलाल उड़ाकर सभी को होली पर्व की बधाई दी।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान दर्पण गुप्ता ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों और उत्साह का त्योहार है तथा यह दिन हमारे धर्म के साथ जुड़ा हुआ है। भक्त प्रह्लाद से जुड़े इस पर्व की कथा अनुसार होली के एक दिन पहले होलिका ने ध्रुव को गोद में बिठाकर अग्नि में जलाने की कोशिश की थी, लेकिन भगवान की कृपा से ध्रुव बच गए और होलिका का दहन हुआ। उन्होंने कहा कि एक भक्त की जीत के उपलक्ष्य में रंगों का पर्व होली मनाया जाता है। दर्पण गुप्ता ने कहा कि जैसे यह अलग-अलग रंग रंगोली का रुप धारण करके प्रकृति की सुन्दरता को बढ़ाते हैं उसी प्रकार सोसायटी ही नहीं बल्कि हमारे देश में अलग-अलग धर्म और समुदायों के लोग निवास करते हैं जो इन रंगों की तरह ही देश को खुशहाल और उन्नत बना रहे हैं। इस दौरान सभी ने मिलकर नाश्ता भी किया।

इस अवसर पर एम.पी. घई, जे.एस. चौहान, विजय सूद, संजीव भारद्वाज, संजीव जैन नाहर, पवन जिंदल, मनोज गुप्ता, सुनील शर्मा, सुशील गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संदीप जोशी, रवि गुप्ता, उमेश वर्मा एवं धरमेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कालोनी निवासियों ने जमकर होली खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here