

होशियारपुर, 9 सितंबर: जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) रामपाल सिंह के निर्देशों व जिला सहशिक्षा अधिकारी (स्पोट््र्स) धर्मजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में जिला स्कूल गेम्स के अंतर्गत कराटे के मुकाबले जिला कराटे एसोसिएशन होशियारपुर के तत्वाधान में डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित किए गए। कराटे मुकाबलों के संयोजक डी.पी. शिव कुमार व अबजर्वर जसवीर सिंह के मुताबिक इन मुकाबलों में लगभग 200 कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें सरस्वती पब्लिक स्कूल ने लड़कियों के अंडर-14 व लड़कों के अंडर 17 मुकाबलों में क्रमश: दो व 6 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कियों के अंडर-17 और अंडर 19 मुकाबलों में एस.डी. लड़कियां सीनियर सैकेंडरी स्कूल की लड़कियों ने राष्ट्रीय कराटेका सिमरन झिाम और सुधा सिल्ली के नेतृत्व में क्रमश: 4 व 5 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता दर्ज करवा पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-14 मुकाबलों में टालर्स होम व अंडर 19 में एस.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीम विजेता बनी। अंडर 19 लड़कों के वर्ग में डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल व अंडर 19 लड़कियों के वर्ग में सरकारी लड़कियां सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इन मुकाबलों में लड़कियों की भागीदारी ने साबित कर दिया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे प्रशिक्षक व नेशनल रैफरी सैनसाई जगमोहन विज के नेतृत्व में सैमपाई जसवीर कुमार, सैमपाई हरप्रीत सिंह, सैमपाई दलबीर गुद्रा व सुच्चा सिंह, अभिषेक ठाकुर, प्रिंस महमी और हरजिंदर सिंह ने इन मुकाबलों को सुचारू रूप से करवाने में योगदान दिया।
परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर 14 गल्र्स में 18 किलोग्राम भार वर्ग में बेनिका ने पहला, कृतिका शर्मा ने दूसरा व रोहिणी अग्रवाल ने तीसरा स्थान, 18 से 22 किलोग्राम में हर्षिका ने पहला, साक्षी ने दूसरा व वंदना ने तीसरा स्थान, 22 से 26 किलोग्राम में कल्पना ने पहला, दामिनी ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा, 26 से 30 किलोग्राम में प्रिंयका ने पहला, दीपिका ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान, 30 से 34 किलोग्राम में आरती कुमारी ने पहला, दृष्टि तलवाड़ ने दूसरा व पूजा और मुस्कान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान, 34 से 38 किलोग्राम में कुरुणा ने पहला, नेहा ने दूसरा व सुरक्षा और कोनिका ने तीसरा, 38 से 42 किलोग्राम में रितिका ने पहला, मनीषा ने दूसरा, 42 से 46 किलोग्राम में शीतल ने पहला, 46 से 50 किलोग्राम में आंचल ने पहला, दीपती ने दूसरा व शीनम ने तीसरा, 50 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा में गीतिका ने पहला, दीक्षा ने दूसरा व सुमन और गीता ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार अंडर 17 लड़कियों के मुकाबलो में अलग-अलग भार वर्ग में कोमल, ममता कुमारी, सिमरन, सिमरन झिाम, दलवीर सैनी, कुमकुम, अंजली, कुसुम और जैसलीन ने पहला, मोनिका और नमिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 लड़कियों के मुकाबले में अमृतपाल, रितिका, दिव्या, समृति, सुधा सिल्ली, कोमल शर्मा, मनिंदर ने पहला, रश्मि, अनमोल, अंजलि, रिद्धिमा, कमलप्रीत, नरिंदर कौर, समीक्षा व ओमां ने दूसरा तथा सुमन, जैसलीन कौर, रविना, अंजना ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार लड़कों के अंडर 14 में अजयवीर, प्रितपाल, करण ठाकुर, जतिन कुमार, आदित्य बख्शी, आदित्य ठाकुर, लवप्रीत सिंह, आर्यन ने पहला स्थान, जसप्रीत सिंह, पारस, साहिल चौधरी, रिद्धिम, तुषार ठाकुर ने दूसरा, मनप्रीत सैनी, अर्पित शर्मा, ओम सिल्ली, आर्यन, रजत, दमनप्रीत, अंकुश, प्रभजोत, भावेश अग्रवाल व रोहित ने तीसरा, अंडर 17 में जोरावर सिंह, गौरव, मनजीत सिंह, दानीष जैरथ, अर्शदीप सैनी, कृष्ण कुमार खुशवाहा, गौरव ठाकुर, कर्ण खन्ना ने पहला, हरप्रीत सिंह, मंटू, चंकी वर्मा, समीर रत्न, साहिबजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे, अंडर 19 में अमृतपाल, राहुल, रोहित कुमार शर्मा, शोभित डोला, तनिष्क सरीन, विलास ठाकुर, ईशान शर्मा पहले, सतनाम सिंह और सौरव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन की तरफ से आबजर्वर ठाकुर रणजीत सिंह, प्रिं. तरनजीत, डा. कंवलप्रीत, डा. संजीव बख्शी, पार्षद नीति तलवाड़, शिव कुमार, मधुसूदन, डी.पी. रजनी नाहर, मनजीत कौर, जोगिंदर कौर, प्रिया चड्डा विशेष तौर से मौजूद थे।












