Saturday, October 24, 2026
Home Crime थाना चब्बेवाल: खेड़ा-चित्तों मार्ग पर जीवन गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45...

थाना चब्बेवाल: खेड़ा-चित्तों मार्ग पर जीवन गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार की लूट

robbery-with-finance-company-magaer-jalandhar-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस के चलते लगाए गए करफ्यू के दौरान पुलिस की पूरी चौकसी के बावजूद जहां चोर सक्रिय हैं वहीं चब्बेवाल के गांव खेड़ा-चित्तो मार्ग पर आज 27 मार्च को घरेलू गैस की सप्लाई देने जा रहे जीवन गैस एजेंसी के कर्मचारी से लुटेरों ने करीब 40-45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

Advertisements

जानकारी देते हुए एजेंसी के मालिक एस.पी. शर्मा ने बताया कि उनका कर्मचारी बदेई ऐस गाड़ी लेकर पट्टी से खेड़ा और खेड़ा से चित्तो गैस सप्लाई देने जा रहा था कि इसी बीच रास्ते में किसी ने गाड़ी के शीशे पर किसी हथियार से बार करके शीशा तोड़ दिया तथा इस पर कर्मचारी ने घबराकर जब गाड़ी रोकी तो मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी एजेंसी में दी और पुलिस को बताया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही इस संबंधी जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here