बैक बंद होने के चलते करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना: अश्विनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस के चलते प्रशासन व सरकार की तरफ से लाकडाऊन लगाया गया है। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक बंद होने के चलते लोगों की परेशानियों में ओर बढ़ौतरी हुई है। बेशक ए.टी.एम. खुले है लेकिन जिनके पास ए.टी.एम. नहीं है उनके घर का खर्चा चलाना बहुत मुश्किल है।

Advertisements

उक्त बात प्रसिद्घ समाज सेवी अश्विनी छोटा ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों की बैकों संबंधी समस्या को हल किया जाए। प्रशासन की तरफ से घर-घर सप्लाई करने की बात कही जा रही है। लेकिन, उसके लिए नकद पैसों का होना जरूरी है, जिसके बिना सामान का मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। रिक्शा चालकों, मोची, देहाड़ीदारों व अन्यों का राशन जल्द से जल्द भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here