खेलते हुए छत से गिरी 5 वर्षीय बच्ची, घायल

logo latest

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के गोविन्दपुर तीन पंचायत स्थित सूरो गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी रंजय महतो कि पांच वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी सोमवार की दोपहर खेलने के दौरान छत से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में कराया भर्तीकराया गया। जहां डॉ के द्वारा बच्ची का ईलाज किया जा रहा है।

Advertisements

बताते चले कि कोरोना वायरस का खौप इतना बढ़ गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे को घर के अंन्दर ही रखते है। परिजनों ने बताया कि उक्त बच्ची अपने घर के छत पर खेल रही थी। वही छत में घेरा नही होने के कारण खेलते-खेलते छत से निचे गिर गयी।

छत से गिरते ही बच्ची बेहोश हो गयी जिसे देखकर आस पड़ोस समेत घर के लोग दौर पड़े। स्थानीय लोगो की मदद से उसे ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। डॉ जीवछ साह ने बताया कि बच्ची का ईलाज किया जा रहा है उक्त बच्ची खतरा से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here