गांव बाला कुल्लियां: खूनी खेल में बदला पानी की टंकी का विवाद, बड़े भाई कुलदीप ने की छोटे भाई सुखदीप की हत्या

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: बिमल पराशर/मनु रामपाल। आज 23 अगस्त को दसूहा के नजदीक पडते गांव बाला कुल्लियां में घर की पानी की टंकी के झगड़े को लेकर दो सगे भाईयों में हुए झगडे में बडे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टू ने अपने 42 वर्षीय सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर राम सिंह की छाती में खुखरी से पांच वार कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। खून में लथपथ सुखदीप सिंह को गंभीर जख्मी रूप में सिविल अस्पताल दसूहा लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रणजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह घरेलु औरत है तथा उसका 42 वर्षीय पति सुखदीप सिंह जो 14 वर्ष इटली में रहकर वापिस आया था। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर 2018 को हमारी शादी हुई थी। गत चार पांच दिन से उनके जेठ कुलदीप सिंह के साथ उसके पति का पानी वाली टंकी को लेकर तकरार चल रही थी।

Advertisements

आज सुबह 11-साढे 11 बजे उनके जेठ व उसके पति आपस में झगडऩे लगे। उसने बताया कि उनके जेठ ने घर में पड़ी खुखरी उठा कर मेरे पति की छाती की बांय तरफ, दाहिन कान के नीचे दो वार तथा एक गर्दन के दाय तरफ वार किया। उसने मौके पर शोर मचाया और पति को बचाने आगे आई तो उसकी ननद बलजीत कौर पत्नी कुलवंंत सिंह निवासी नैनोवाल जट्टां पुलिस थाना बुल्लोवाल ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके जेेठ को कहा कि सुखदीप भाई को बार-बार शोर मचााने का मजा दिखा दो। खुखरी के वार से उसके पति धरती पर गिर गए। शोर सुनते ही गांव के लोग इक_े हो गए। हमले को अंजाम देने उपरांत उसका जेठ व ननद मौके से फरार हो गए। रणजीत कौर ने बताया कि वे घायल पति को सरपंच की गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि उसके जेठ एवं ननद ने साजिशन उसके पति की हत्या की है। दसूहा पुलिस नेे इन दोनों पर धारा 302, 34 आईपीसी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

दसूहा पुलिस जगह जगह नाके लगाकर करोना के इस दौर में चालान काट कर लोगों से पांच -पांच सौ रूपए वसूलने में मशरूम है और लगातार बढता हुआ क्राइम का ग्राफ पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। गत डेढ महीने के अंदर दसूहा में तीसरा कत्ल दसूहा के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर गया है। दसूहा में पहला कत्ल अनाज मंडी दसूहा में 20 जुलाई को तथा दूसरा कत्ल गांव तिहाडा में 8 अगस्त को हुआ था तथा तीसरा कत्ल आज हुआ है। आज हुए कत्ल में अपने ही सगे भाई को छोटे मोटे झगड़े के बाद छुरी मार कर कत्ल कर दिया। इस कत्ल कांड में भी पुलिस की बहुत बडी नलायकी सामने आ रही। आज सुबह दोनों भाईयों में झगडा हुआ था जिसकी सूचना थाना दसूहा को दी गई थी मगर मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने समय पर कार्रवाई कर दी होती तो आज होने वाला कत्ल नहीं होता। सुब।सुबह हुए झगडे के बाद दसूहा पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर गए थे मगर कारवाई करने की बजाय दोनों को समझा बुझा कर वापिस आ गए। जब पुलिस कर्मी दोनों भाईयों को समझा बुझा कर वापिस गांव से बाहर निकले ही थे तो बडे भाई कुलदीप सिंह बिट्टू ने छोटे भाई सुखदीप सिंह सुक्खा(42) का छुरी मार कर कत्ल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here