कोरोना से संक्रमित मृतक देह का पारिवारिक सदस्यों द्वारा संस्कार न करना अतिदुर्भाग्पूर्ण: डा. अजय बग्गा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक वायरस ने आज अपने बेगाने कर दिये और सभी रिश्ते नाते इसकी भेंट चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण किसी की मृत्यु पर उसके पारिवारिक सदस्यों का उसकी अंतिम क्रियाओं को पूर्ण करने में आनाकानी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सब अज्ञानता और डर के कारण ही हो रहा है। जबकि, सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने से मृतक देह का संस्कार करने पर कोई भी व्यक्ति कोरोना प्रभावित नहीं हो सकता तथा न ही संस्कार के समय उडऩे वाली राख व धुएं आदि से कोरोना संक्रमण फैलता है। इसलिए इससे जुड़ी समस्त अवधारणाओं के प्रति हर व्यक्ति को जागरुक होने की जरुरत है। यह विचार सामाजिक जागरुकता के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था “सवेरा” के कनवीनर डा. अजय बग्गा ने कई जगहों पर पारिवारिक सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमित मृतक देह का संस्कार न किए जाने की निंदा करते हुए प्रकट किए।

Advertisements

अज्ञानता और डर के चलते एक वायरस ने अपनों को किया बेगाना, सरकारी हिदायतों का पालन करके अपनों के प्रति निभाएं अपना फर्ज

डा. बग्गा ने पंजाब के लुधियाना व अमृतसर से पारिवारिक सदस्यों द्वारा अपने प्रियजनों की कोरोना प्रभावित मृतक देह के संस्कार के समय मुखाग्नि न देने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब तो अपना खून ही अपने पारिवारिक सदस्यों के निधन उपरांत मुखाग्नि भेंट करने से संकोच कर रहा है, जोकि घोर कलियुग की निशानी है। यहां अगर हम पूर्व पश्चिम फिल्म के उस गीत की पंक्तियां “कसमें वादे प्यार वफा सब बाते हैं बातों का क्या, कोई किसी का नहीं ये झूठे नाते हैं नातों का क्या” को याद करें तो हमें गीत के एक-एक शब्द में छिपी हुई गहराई समझ आ जाएगी कि गीतकार ने सालों पहले शब्दों की माला के माध्यम से कितनी गहरी बात कही। लेकिन हमें इन बातों को झुठलाना है और पूरी एहतियात बरतते हुए अपनों की अंतिम क्रियाओं को पूर्ण करना है।

murliwala

संस्कार के समय उड़ी राख और धुएं से नहीं फैलता कोरोना वायरस, इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति हों जागरुक

डा. बग्गा ने सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कोरोना प्रभावित मृतक देह का संस्कार करने के लिए उनका धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इन मृतक देहों का संस्कार करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा होगी।

डा. बग्गा ने बताया कि होशियारपुर में अशोक कुमार एवं जोगिंदर सिंह श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा संचालित शव वाहन में रोजाना 5-6 मृतक देहों को शिवपुरी ले जाने की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडल के शव-वाहन कोरोना वायरस से प्रभावित मृतक देह को शिवपुरी ले जाने के लिए प्रशासन की सेवा में हैं। जरुरत पडऩे पर ऐसी देहों को संस्कार के लिए ले जाने में मंडल द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here