स्विटजरलैंड की संस्था ने 300 ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया राशन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। स्विटजऱलैंड से संबंधित प्रवासी भारतीयों की संस्था एसोसिएशन प्लान्टे इन्फेंटस की ओर से कोरोना वायरस के चलते लगे करफ्य़ू दौरान ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता करने की मुहिम शुरू की गई है। सावन किरपाल रूहानी मिशन के परम संत किरपाल सिंह जी महाराज तथा संत राजिंदर सिंह जी महाराज के आशीर्वाद के सदका संस्था मुखी चन्दर प्रकाश वासदेव के नेतृत्व में संस्था टीम ने राशन वितरण का काम शुरू किया है।

Advertisements

संस्था की ओर से इस मुहिम के प्रथम पड़ाव में गांव कंधाला शेखां,पवां, झिंगड़, शाहपुर, हुसैनपुर, लालोवाल इत्यादि गांवों में रहते 102 प्रवासी मज़दूरों को राशन किटें भेंट की गई। इस सेवा मिशन में शामिल महिंदर अहियापुरी, शिव कुमार, चंचल सिंह, हरबंस सिंह धूत, जसविंदर सिंह पवां, रघुवीर सिंह पावन ने संस्था की ओर से दुसरे पड़ाव में 200 प्रवासी मज़दूरों को राशन की किटें भेंट की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here