डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की अगुवाई में पंजाब पुलिस पूरी निष्ठा से निभा रही अपनी सेवाएं: सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस के कारण लगाए गए करफ्यू दौरान पंजाब पुलिस जनता को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए अपनी जान खतरे में डालकर दिन रात अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से निभा रही है। यह इसलिए संभव हुआ है कि पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता जोकि बहुत ही सुलझे हुए और कर्मठ अधिकारी हैं। अधिकारी ही जब मेहनती होगा तो उसके सिपाही भी उतने ही मेहनती होंगे तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के संकट से लोगों को बचाने एवं उनकी जरुरतों को पूरा करने में पंजाब पुलिस का एक-एक सिपाही ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहा है। यह विचार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने पुलिस द्वारा प्रदेश वासियों की सुरक्षा एवं उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की सराहना करते हुए व्यक्त किए। आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि पंजाब पुलिस न केवल जनता की सुरक्षा में दिन रात तैनात है वहीं जरुरतमंद लोगों तक राशन सामग्री, लंगर के अलावा लोगों को मास्क व सेनेटाइजऱ मुहैया करवाने में भी अग्रणीय सेवाएं निभा रही है। जिससे जनता को पुलिस का एक नया चेहरा भी देखने को मिला है कि संकट का समय कैसा भी हो, पंजाब पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहती है।

Advertisements

 

murliwala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here