Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सर्राफा बाजार में वार्षिक भंडारे का आयोजन

सर्राफा बाजार में वार्षिक भंडारे का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सराफा बाजार स्थित भाई कन्हैया जी के स्थान पर वार्षिक भंडारा मनीष सूद के नेतृत्व में लगाया गया। सबसे पहले भाई कन्हैया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा का इजहार किया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय विजेंद्र पाल सूद इस स्थान पर कई वर्षों तक भंडारे का आयोजन करते रहे हैं, लेकिन उनके बाद सभी श्रद्धालुओं ने यह जिम्मेदारी उनको सौंपी है।

Advertisements

ईश्वर की कृपा से तथा बाजार निवासियों के सहयोग से इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के दरबार में मस्तक निभाने से मनोकामनाएं पूरी होती है। भाई कन्हैया जी के आशीर्वाद से होशियारपुर में हमेशा शांति बनी रही है। इस मौके पर धन्वंतरि वैद्य मंडल के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद, मयंक मेहता मनोज सेठी, काका बब्बर, जिशु कंडा, शम्मी पहलवान, रिंकू, पुनीत वर्मा, मनीष वर्मा, श्यामा, राजीव वर्मा, अशोक कुमार व मिंटा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here