
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी कि जिला होशियारपुर में भाजपा के मासिक कार्यकमों को बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु कुछ दायित्व आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे।इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सफल संचालन एवं व्यापक जनसंपर्क को सुदृढ़ करने हेतु भाजपा जिला सचिव अश्वनी गैंद को “मन की बात” अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों के जरिए प्रसारित होता है, जिसमें प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हुए सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।













