शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने शोभायात्रा का किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समीति होशियारपुर की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने जिला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा सभी शहरवासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस की शुभ कामनायें दी। इस अवसर पर जिला चेयरमैन हरजिंदर सिंह, जिला सचिव सुरिंद्र सिंह पप्पी, जिला प्रभारी सुमित नाहर, शहरी प्रधान मंधीर सिंह बंगड़, महिला मंडल जिला प्रधान संतोष कुमारी, महिला मंडल शहरी प्रधान सपना तथा भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ताओं ने इस भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया।

Advertisements

पार्टी की तरफ से शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए कमालपुर चौंक में एक विशेष स्टेज लगाई गई थी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लडडुओ का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समीति होशियारपुर के पंजाब प्रधान विकास हंस, ध्यान चंद ध्याना सिंगड़ीवाल, भगवान दास ठेकेदार, लारेंस चौधरी अजय तथा उनकी पूरी टीम को सिरोपे डाल कर तथा भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि हम सभी को भगवान वाल्मीकि जी की बताई हुई शिक्षाओं पर चलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here