गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब के कबड्डी खिलाड़ी रोबन का अपहरण, दसूहा के गांव ओडरा निवासी है रोबन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दसूहा के गांव ओडरा के 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। वारदात 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह ने कहा कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा लडक़ा रोबन सिंह कबड्डी खिलाड़ी है और गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि वह 9 अक्टूबर को करीब 2 बजे मोटरसाइकिल पर घर से गया था। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी ने उन्हें बताया कि रोबन का मोटरसाइकिल स्कूल के पास गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने रोबन को फोन किया तो उसने बताया कि उस पर कुछ लोगों ने सिर पर वार किया और उसे एक गाड़ी में डालकर कहीं ले जा रहे हैं, पर उसे नहीं पता कि वे उसे कहां लेकर जा रहे हैं।

इसके बाद रोबन का फोन स्विचआफ आने लगा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here