
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। झज्जर और चरखी दादरी की सीमा पर स्थित गांव बहुझोलरी में बीती रात दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चरखी दादरी के गांव नौसवा का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश रात के समय खेत में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने योगेश की कमर पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को किसी पुरानी या तात्कालिक कहासुनी के चलते अंजाम दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया।












