Friday, October 9, 2026
Home Crime दुखदायी: कंडक्टर चला रहा था स्कूल बस, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,...

दुखदायी: कंडक्टर चला रहा था स्कूल बस, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, महिला, छात्रा और कंडक्टर घायल

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। धुस्सी बांध की सडक़ पर गाँव टाहली के चौक नज़दीक प्राइवेट स्कूल की बस हादसाग्रस्त हो गई। उस समय बस का कंडक्टर बस को चला रहा था जिसकी लापरवाही के चलते बस में सवार एक छात्रा , कंडक्टर तथा एक राहगीर महिला जख़़्मी हुए हैं। हादसा सुबह उस समय हुआ है जब बस को चला रहे बस का कंडक्टर बस से अपना कंट्रोल गंवा बैठा तथा बस मौके पर राहगीर औरत को रौंदती हुई एक पेड़ से जा टकराई।

Advertisements

हादसे में राहगीर महिला निर्मल कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव टाहली, नौवीं क्लास की छात्रा जैसमीन कौर पुत्री लखविंदर सिंह निवासी सलेम पुर व बस का कंडक्टर ज़ख्मी हो गए। हादसे के वक्त बस में सिर्फ पांच छात्र की मौजूद थे, जिनमे से जैसमीन को ही चोट लगी है। गांव निवासियों ने मौके पर बस में से विद्यार्थीओं को निकाल कर उनके घर पहुंचाया। हादसे में घायल महिला को बेगोवाल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। टांडा पुलिस के ए.एस.आई. गुरबचन सिंह ने मौके पर पहुँच कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here